फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BKU burnt effigies of central government and Trump in protest against agricultural trade deal

Yamuna Nagar News: कृषि ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने फूंका केंद्र सरकार व ट्रंप का पुतला

Tue, 17 Feb 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
BKU burnt effigies of central government and Trump in protest against agricultural trade deal
जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कृषि ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू ने जिला सचिवालय के सामने पुराने नेशनल हाईवे पर केंद्र व राज्य सरकार के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। किसान सुबह दस बजे जगाधरी अनाजमंडी में एकत्र हुए। यहां से वह रोष मार्च निकालते हुए पुराने हाईवे पर पहुंचे और पुतला फूंका। इस दौरान जगाधरी अनाजमंडी से जिला सचिवालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने किया। इससे पूर्व जगाधरी अनाजमंडी में भाकियू की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक में 23 फरवरी को पिपली में होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई। इस दौरान उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि 23 मार्च को पिपली में किसान मजदूर जन क्रांति रैली रखी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से कृषि समझौते के विरोध में यह रैली बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से सरकार ने देश की कृषि व किसानों की बोली लगा दी है। इससे देश, कृषि, किसान और अर्थ व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो जाएगी। अमेरिका से जीरो प्रतिशत टैक्स पर सामान आयत होगा और जो सामान हमारे देश से अमेरिका जाएगा उस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि किसान अपनी जीविका चलाने के लिए खेती करते हैं, जबकि अमेरिका के देशों में खेती व्यापार के तरीके से की जाती है। अमेरिका में सैकड़ों एकड़ के किसान हैं, जबकि भारत में मात्र दो-तीन एकड़ का किसान है। भारत का किसान अमेरिका के किसान का मुकाबला नहीं कर सकता है। जिस के तहत डेरी फार्म, कपास, मक्का, सोयाबीन इत्यादि फसलों का आयात अमेरिका से होगा तो देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। संजू गुंदियाना ने कहा कि यदि सरकार ने यह डील रद्द नहीं की तो 23 मार्च की रैली में किसान सरकार से आर पार की लड़ाई की घोषणा करेंगे। इस दौरान भाकियू ने बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान जिला युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सुढ़ल, महिला महासचिव रीटा चहल, महिला जिलाध्यक्ष रूपिंदर कौर, जिला संगठन सचिव राजीव, जिला सचिव विक्रांत, व्यासपुर प्रधान नैब सिह, छछरौली प्रधान राज कुमार, रादौर प्रधान जोगिंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र जिलाप्रभारी पप्पल, साढौरा प्रधान सतपाल, नवनीत रामखेड़ी, जगाधरी शहरी प्रधान कुलदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed