फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP's thinking is anti-farmer, anti-soldier: Bajwa

भाजपा की सोच किसान, जवान विरोधी : बाजवा

Mon, 30 Sep 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP's thinking is anti-farmer, anti-soldier: Bajwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में रविवार को आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी के समर्थन में आयोजित जनसभा में
पंजाब में नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा चुनाव में सीनियर आब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा हरियाणा की किसान और जवान वाली सोच की विरोधी है। तीन काले कानून वापस करवाने के लिए 750 किसानों ने शहादत दे दी, लेकिन मोदी ने मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी किसानों को शहीद का दर्जा देकर उनकी याद में स्मारक बनवाएगी। शहीद के परिवार को नौकरी दी जाएगी। यह फैसला स्वागत योग्य है। अग्निवीर युवाओं को भी हरियाणा में पक्की नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा नशे और डंकी रूट के जाल में फंस रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि यमुनानगर के नगर निगम और तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गलत नीतियों की वजह से प्लाईवुड और मेटल फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और व्यापारी पलायन कर रहे हैं। दशहरा ग्राउंड में भी बारिश का दो-दो फीट पानी जमा रहता है। पार्क और अस्पताल के हालात भी बदतर हैं। सत्ताधारी लोग ही नशे के कारोबार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से यमुनानगर में उद्योगों को बल दिया जाएगा और तमाम स्थानीय समस्याओं को समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed