फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP's show of strength today, Defense Minister will fill the workers with enthusiasm

Yamuna Nagar News: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, रक्षा मंत्री कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP's show of strength today, Defense Minister will fill the workers with enthusiasm
यमुनानगर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार यमुनानगर पहुंचेंगे। इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों के आगाज के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं से लेकर मंत्रियों तक खूब पसीना बहाया। रैली में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह रैली यमुनानगर की चार और अंबाला लोकसभा क्षेत्र नौ विधानसभा को कवर करेगी। ऐसे में जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली भारत गौरवशाली रैली में यमुनानगर के साथ-साथ अंबाला से भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लंबे समय के बाद जिले में इतनी बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें देश के रक्षा मंत्री के अलावा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा अन्य नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन



सुरक्षा के किए कड़े बंदोबस्त
उधर रैली को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बकायदा दूसरे जिलों से भी स्पेशल फोर्स को भी बुलाया गया है। यहां तक खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए आदेश हैं। डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी मंच व आसपास एरिया को कई बार छाना। सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त किए गए हैं परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उधर प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगा दी गई। यहां तक ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार या चार से अधिक व्यक्ति खड़े होने पर पाबंदी

उधर वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से रैली स्थल के पास मॉकिड्रल की गई। डीएसपी राजीव ने पुलिस कर्मियों को बताया कैसे रैली स्थल में आने के लिए चेकिंग की जानी है। उधर सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में रहेंगे। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के आने-जाने वाले रास्ते, हेलीपैड क्षेत्र, मंत्री के उपयोग किए जाने वाले फनल क्षेत्र तथा मंत्री द्वारा उपयोग किए जा रहे हेलीकॉप्टर से एक किमी की परिधि पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए चार या चार से अधिक व्यक्तियों द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र जैसे अग्रि अस्त्र, तलवार सिख समुदाय के प्रतीक कृपाण को छोड़कर बरछा, भाला, चाकू, खुला पैट्रोल एवं डीजल की बोतल, हाकी, लाठी, डंडे, अन्य प्रकार के हथियार आदि लेकर नहीं चलेंगे। यह आदेश केंद्रीय मंत्री के आगमन के 4 घंटे पहले और जाने के एक घंटे के बाद भी प्रभावी रहेंगे।





वीवीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस ने रूट किए डाइवर्ट
रैली को देखते हुए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी के आगमन पर जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, जमींदारा पेट्रोल पंप से लेकर छोटी लाइन की तरफ चलने वाले वाहन प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त शहर में रैली वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।
औरंगाबाद पुल से कोई भी भारी वाहन जिला के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, जगाधरी-छछरौली पावंटा साहिब जाने वाले वाहन बाइपास का प्रयोग करेंगे। कचरा प्लांट जगाधरी से कोई भी भारी वाहन जगाधरी के अंदर प्रवेश नहीं करेगा बाइपास का प्रयोग करेंगे। बिलासपुर की तरफ से आने वाले वाहन जगाधरी जेल कट से कैल बाइपास होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ जाएंगे। इसके अतिरिक्त पाबनी कट से भी कोई भारी वाहन जगाधरी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। छछरौली की तरफ से आने वाले वाहन त्रिकोणी से बाइपास का प्रयोग करेंगे। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। इसी प्रकार बूड़िया चुंगी से भी कोई वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।






वर्जन

रैली के लिए कार्यकर्ता व जनता में भारी उत्साह है। भारत गौरवशाली रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता पंहुचेंगे। अतिथियों द्वारा केंद्र में सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर की गई जिसमें आम जनता की भलाई के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और यह रैली अब तक की सबसे रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी।

-कंवरपाल गुर्जर, स्कूल शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed