फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP Yuva Morcha burns effigy of Rahul Gandhi in protest

Yamuna Nagar News: भाजयुमो ने रोष प्रदर्शन कर फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha burns effigy of Rahul Gandhi in protest
राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो नेता व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला इकाई ने सोमवार को जगाधरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली और इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका और कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर एकत्रित हुए तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय तक माहौल गर्म रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्षचौधरी ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश स्टार्टअप, डिजिटल इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की संस्थाओं और लोकतंत्र पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट जैसे मंच देश की तकनीकी उपलब्धियों और युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर हैं। इन मंचों पर राजनीतिक मतभेदों को उछालना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सम्मान के मुद्दे पर युवा मोर्चा किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed