फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP will field women candidates in nine out of 18 seats in JIP

जिप की 18 में से नौ सीटों पर भाजपा उतारेगी महिला उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP will field women candidates in nine out of 18 seats in JIP
जिला कार्यालय में बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी व नेता। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। भारतीय जनता पार्टी जिला परिषद का चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ेगी। जिले के सभी 18 वार्ड पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा जिप की 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। जबकि पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति पद का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन

यह बात भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कही। डॉ. संजय शर्मा जिला परिषद चुनाव को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, शिक्षामंत्री कंवरपाल, जिला प्रभारी धुमनसिंह किरमिच, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, मेयर मदन चौहान सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा टिकट के इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक जिलाध्यक्ष को आवेदन दे सकते हैं। आवेदन के बाद पार्टी बैठक में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति पद का चुनाव प्रदेश भाजपा के निर्णय के अनुसार पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्णय के अनुसार जिला परिषद चुनाव चिह्न पर लड़ने का निर्णय जिला इकाइयों पर छोड़ा गया था। जिसके अंतर्गत जिले की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिला संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

संगठन, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच, सरपंच सभी चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगा। बैठक में भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, चेयरपर्सन प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, नितिन कपूर, अमित गर्ग, सुमित गुप्ता, धर्म सिंह मट्टू, उप महापौर रानी कालड़ा, जंगशेर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed