फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP not to booth level worker

भाजपा के पास बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक नहीं

Sat, 24 May 2014 11:41 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 24 May 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को नहीं बल्कि मोदी के नाम को वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पास तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हैसियत का एहसास हो जाएगा। अभय चौटाला शनिवार को कर्ण पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कई मंत्री और विधायक इनेलो से संपर्क साधे हुए हैं और वे चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें इनेलो का टिकट दिया जाए। लेकिन पार्टी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि सरकार में रहते हुए कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की तो ऐसी स्थिति है कि लोकसभा के दस प्रत्याशी भी उनके पास नहीं थे। ज्यादातर प्रत्याशी कांग्रेस से शामिल हुए नेताओं को ही बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की घोषणा किए जाने का पार्टी को नुकसान हुआ और पार्टी के हमेशा साथ रहने वाले मुस्लिम मतदाताओं के  उन्हें वोट न डालने से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता आरंभ किया जा रहा है और 15 जून तक 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि मोदी की लहर होने के बावजूद पार्टी ने दो लोकसभा की सीटें जीत कर दिखा दिया है कि आने वाला कल इनेलो का ही है।

उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में इनेलो को एक सीट भी नहीं मिली थी। लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 32 सीटें जीती और अब लोकसभा चुनाव में दो सीटे जीतने के बाद आगामी सरकार इनेलो की बनना तय है। हिसार से चुने गए नव निर्वाचित सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस और हजकां को धूल चटाकर उनके  मुंह पर ताला लगा दिया है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जिस प्रकार वह लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य किया है, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सम्मेलन में राज्य सभा सदस्य रामकुमार कश्यप, यमुनानगर विधायक दिलबाग सिंह, रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, मलिक चंद गंभीर, ईश्वर पलाका, रामजी लाल, युवा जिला अध्यक्ष गुरविंद्र तेजली, महीपाल भगवानपुर, नवीन, जाहिद खान, अशोक शर्मा, सुंदर लाल महैलावाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed