फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP missed a hattrick on the hot seat Jagadhari

Yamuna Nagar News: हॉट सीट जगाधरी पर भाजपा हैट्रिक से चूकी

Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
BJP missed a hattrick on the hot seat Jagadhari
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। हॉट सीट जगाधरी पर भाजपा अपने मजबूत किले को बचाने में नाकाम रही। 10 साल से लगातार भाजपा का जगाधरी पर कब्जा रहा है। इस बार कड़े मुकाबले में अकरम खान ने सीट को कांग्रेस के खाते में डाल दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 6868 मतों से मात दी।
खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने भी चुनाव परिणाम को काफी हद तक प्रभावित किया है। यमुनानगर की चार विधानसभा सीटों में सबसे अधिक चर्चा जगाधरी सीट की ही रही है। इस बार भी भाजपा ने अपने सबसे मजबूत प्रत्याशी मंत्री कंवरपाल को ही चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने इस बार पूर्व गृह राज्य मंत्री अकरम खान पर दांव खेला था। आम आदमी पार्टी के आदर्श पाल को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन

भाजपा जगाधरी को अपना मजबूत गढ़ मानती है और लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। मतदाताओं को एकजुट करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के फायर ब्रांड नेता व यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ ने चुनावी रैली को संबोधित किया था। वहीं, पूर्व मंत्री कंवरपाल ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मतदाताओं को अपने पक्ष में पूरी तरह से लामबंद नहीं कर पाई। कांग्रेस के प्रत्याशी ने शुरू से ही लीड लेनी शुरू कर दी और अंत तक भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस की लीड को नहीं तोड़ पाई। अंत में अकरम खान ने 67403 वोट लेकर जगाधरी के किले पर कांग्रेस का परचम लहरा दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल को 6868 वोटों से पराजित किया। कंवर पाल को 60535 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे आदर्श पाल को 43813 वोट मिले। संवाद

आप प्रत्याशी ने परिणाम को किया प्रभावित
जगाधरी में शुरू से ही भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणी मुकाबला माना जा रहा था। चुनाव परिणाम भी इसी तरह से रहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की और भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। लेकिन, चुनाव परिणाम को आप प्रत्याशी ने काफी हद तक प्रभावित किया।
जगाधरी सीट पर प्रत्याशियों को मिले वोट
अकरम खान कांग्रेस 67403
कंवरपाल सिंह भाजपा 60535
आदर्श पाल आप 43813
दर्शन लाल बसपा 6436
अशोक कुमार आसपा 2684
योगेश सेठी निर्दलीय 398
डॉ. नितेश चोपड़ा चेतना पार्टी 310
यजुवेद्र सिंह निर्दलीय 275
आदित्य शास्त्री निर्दलीय 166
सोनी इंडियन प्रजा कांग्रेस 149
गुरुदेव सिंह निर्दलीय 114

नोटा 749


तीन प्रत्याशियों को मिले राउंड वार वोट

राउंड कांग्रेस बीजेपी आप
1 7813 2128 1279
2 1711 1711 1232
3 4537 4311 2267
4 5272 2798 2019
5 4320 2988 2389
6 4477 4096 2684
7 4197 2782 2225
8 3319 2380 2610
9 3887 2598 3365
10 2770 2607 3729
11 1755 4428 3161
12 2549 4583 3193
13 2611 5011 2105
14 2435 4245 2741
15 1894 3529 2245
16 3285 4436 2266
17 3837 4329 2985
18 1034 1353 1207
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed