{"_id":"6a4ecaa1b6c638283c02b194","slug":"bjp-leader-accused-of-misconduct-employees-on-strike-demanding-action-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159156-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भाजपा नेता पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग के लिए हड़ताल पर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भाजपा नेता पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग के लिए हड़ताल पर कर्मचारी
Thu, 09 Jul 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी। प्रवक्ता
साढौरा। नगरपालिका के एसआई के साथ कथित अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज साथी कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान पवन सैनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। हड़ताल के कारण नगरपालिका का कामकाज ठप हो गया, जबकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से कस्बे में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। इस दौरान पहुंचे डीएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्रवाई होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
नगरपालिका के एसआई फूल सिंह ने बताया कि चार जुलाई को बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान पवन सैनी ने उन्हें ड्यूटी करने से रोकते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनका आरोप है कि इस दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद नगरपालिका सचिव की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।
नगरपालिका कर्मचारियों का कहना है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है और पूरे घटनाक्रम के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने सामूहिक हड़ताल का फैसला लिया।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते नगरपालिका कार्यालय में आमजन से जुड़े अधिकांश कार्य प्रभावित रहे। विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को बिना काम के लौटना पड़ा। वहीं, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कस्बे के कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।
सूचना मिलने पर व्यासपुर के डीएसपी रमेश कुमार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और जब तक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- --