फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP is misleading the public: Devendra Singh

भाजपा जनता को कर रही गुमराह : देवेंद्र सिंह

Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP is misleading the public: Devendra Singh
बैठक को संबो​धित करते  कांग्रेस के ​शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यू सरस्वती कॉलोनी में कांग्रेस कमेटी के जिला शहरी कार्यालय का उद्धाटन विधायक चौधरी अकरम खान व विधायक रेनू बाला ने किया। इसके बाद शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कांसेपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। असली विकास कांग्रेस की देन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति समाज को तोड़ने की है, वहीं कांग्रेस हमेशा छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर जनता को बहकाया, लेकिन धरातल पर कहीं भी विकास दिखाई नहीं देता। यमुनानगर का उदाहरण देते हुए कहा कि जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। टूटी सड़कों और जलभराव ने शहर की तस्वीर बिगाड़ कर रख दी है। भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बेवकूफ बनाना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जो संदेश जनता तक पहुंच रहा है, उसे घर-घर तक ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed