फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP is conspiring to throw dust in the eyes of the people: Deependra

बीजेपी लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कर रही साजिश : दीपेंद्र

Fri, 04 Oct 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
BJP is conspiring to throw dust in the eyes of the people: Deependra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बिलासपुर में आयोजित रैली में कहा कि फैसले की घड़ी आ गई है और पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक बार फिर से मतदाताओं से विश्वासघात करने और लोगों की आंखों में धूल झोंकने की साजिश रची है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बीजेपी के इशारे पर बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, हलोपा जैसी कई वोटकाटू पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनको दिया गया एक-एक वोट बीजेपी के खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी के खिलाफ वोट मांगने वाली जेजेपी ने तो अगले दिन बीजेपी को समर्थन दिया लेकिन अगर इनेलो की 10 सीट आ जाती तो वो अगले दिन का इंतजार करने की बजाय उसी समय समर्थन दे आती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली से बीजेपी के बड़े-बड़े नेता सिर्फ वोट लेने हरियाणा आ रहे हैं, इनमें से कोई भी भाजपा सरकार के 10 साल के काम नहीं बता रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों को जीप के नीचे कुचलने वाली और बाबा साहब के संविधान पर प्रहार करने वाली बीजेपी सरकार की छुट्टी करने का आह्वान करते हुए कहा कि इन्होंने कल ही गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा और आज डीएपी का कट्टा 150 रुपये महंगा कर दिया। ये वही बीजेपी है जो कह रही है कि चुनाव के बाद सिलिंडर 500 रुपये में देंगे। ऐसी पार्टियों के धोखे में नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के माध्यम से 2000 रुपये और 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देंगे। सामाजिक सुरक्षा को बल देने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन देंगे। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी। भर्ती विधान के तहत युवाओं को 2 लाख पक्की भर्ती होगी। नशा मुक्त हरियाणा बनाएंगे।

हर परिवार को खुशहाली देने के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री और 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। किसानों को एमएसपी व सर्वाधिक भाव की गारंटी और तत्काल फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा। गरीब परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व इंदिरा आवास योजना के माध्यम से 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान देंगे। जातिगत जनगणना कराएंगे और पिछड़ा वर्ग क्रिमी लेयर आय सीमा को बढ़ाकर 10 लाख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed