फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP government will be formed in Punjab; party workers should make the growing drug problem an issue: Dr. Gupta.

पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ता बढ़ती नशे की समस्या को बनाए मुद्दा : डॉ. गुप्ता

Sun, 14 Jun 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in Punjab; party workers should make the growing drug problem an issue: Dr. Gupta.
रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र
जगाधरी। इस बार भाजपा पंजाब में भी जीत का परचम लहराएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। वह पंजाब में नशे की समस्या को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएं। नशे के विरोध में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। ये विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को शहर के गुप्ता पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यहां पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने त्रिशूल देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. गुप्ता का यह पहला अधिकारिक संगठनिक कार्यक्रम है। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों और तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन व स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्रों को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा, चेयरमैन रमेश चंद ठसका, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग, महापौर सुमन बहमनी, राजेश कुमार झूर माजरा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

रादौर में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते मंत्री व समाज के लोग। प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed