फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP candidate Balwant has 65 thousand cash

Yamuna Nagar News: भाजपा के प्रत्याशी बलवंत के पास 65 हजार नकद

Wed, 11 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Balwant has 65 thousand cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बलवंत सिंह ने केंद्रीय राज्य कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल की उपस्थिति में मंगलवार को नामांकन भरा। इस दौरान उन्होंने दिए शपथ पत्र में कुल संपत्ति 5.44 करोड़ रुपये बताई और खुद के पास 65 हजार रुपये कैश दिखाया है।
शपथ पत्र के अनुसार उनके ऊपर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके शपथ पत्र के मुताबिक 2019-20 में इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक 39033822, 2020-21 के मुताबिक 3992932, 2021-22 के अनुसार 3599494, 2022-23 के अनुसार 3679630 इनकम बताई है, जबकि 2023-2024 में 3545289 इनकम टैक्स भर रहे हैं।
विज्ञापन

साढौरा विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह ने वर्ष 2000 में पहली बार चुनाव लड़ा था। उसके बाद वर्ष 2005 में, 2009, 2014 और 2019 में चुनाव लड़ा था। वर्ष 2019 में वे कांग्रेस की प्रत्याशी रही रेनू बाला से 17020 वोटों से हार गए थे। अब फिर बलवंत सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी रेनू बाला के सामने चुनावी मैदान में हैं। बलवंत सिंह ने अब तक पांच बार चुनाव लड़ा इसमें तीन बार वे विधायक बने, अब छठी बार साढौरा विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed