फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP and Congress are two sides of the same coin, both looted the public: Akash Anand

भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों ने जनता को लूटा : आकाश आनंद

Mon, 05 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress are two sides of the same coin, both looted the public: Akash Anand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने जनता को लूटा है। कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं को गुमराह कर देश को बांटने का काम किया गया था, जबकि भाजपा राज में पेपर लीक से युवाओं के भविष्य संग खिलवाड़ किया गया है। बसपा नेता रविवार को जगाधरी नई अनाज मंडी में आयोजित बसपा-इनेलो गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आज देश का 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। युवा हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर धक्के खा रहे, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सम्मेलन में पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने दोनों पार्टियों को प्रदेश में 10-10 साल देख लिया है। दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर अपनी राजनीति चमकाई। भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई में पिस कर रह गई है। प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया की महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में इनेलो और बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये प्रति माह दी जाएगी। बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त, हर गृहिणी को एक गैस सिलिंडर मुफ्त और रसोई खर्च 1100 रुपये प्रति माह, बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपये, एससी वर्ग के लोगों को 100 गज के प्लाॅटों पर ताऊ देवीलाल योजना के तहत मकान तथा अनुबंधित आधार पर दी जाने वाली सरकारी नौकरी व्यवस्था को खत्म करके स्थायी नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा की नई राजधानी एवं अलग से हाईकोर्ट बनाया जाएगा। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जगाधरी विधानसभा से बसपा-इनेलो गठबंधन प्रत्याशी दर्शन खेड़ा, बसपा के केंद्रीय प्रभारी हरियाणा रणधीर बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed