{"_id":"60e4aa6e8ebc3ec2025c71ba","slug":"biography-of-maharaja-agrasen-will-be-taught-in-primary-schools-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl75609069","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की जीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की जीवनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अब प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में महाराजा अग्रसेन की जीवनी विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएगी। वर्षों से महाराजा अग्रसेन की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की वैश्य समाज की मांग सरकार ने मान ली है। इसके लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर से मंगलवार को चंडीगढ़ में मिले थे। इस दौरान अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन कन्या कॉलेज खोलने की मांग भी की गई।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष के सम्मुख तीन प्रमुख मांगें रखी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि कि वर्ष 2014 तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जीवनी शामिल की गई थी। इसके बाद जीवनी पाठ्यक्रम से हटा दी गई। गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि राष्ट्रवाद के इतने बड़े मसीहा के जीवन के बारे में आधुनिक पीढ़ियों को जानकारी होना आवश्यक है। उनकी जीवनी पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए कहा जल्द ही यह जीवनी प्रदेश में प्राथमिक पाठशालाओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। इस दौरान राष्ट्रीय उप महामंत्री सीबी गोयल, प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री प्रदीप बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन गर्ग, पंचकूला जिलाध्यक्ष विजय अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
आग्रोहा में मेडिकल कॉलेज व केयूके में बने पीठ
प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराजा अग्रसेन के नाम पर पीठ स्थापित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंजाब सरकार ने पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में भी महाराजा के नाम की पीठ स्थापित की है। इसके लिए सात करोड़ का बजट भी तय किया गया है। उन्होंने सरकार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उनके नाम से पीठ स्थापित की जानी चाहिए। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने अग्रोहा में बनने वाले महिला कॉलेज का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग की है।