फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike-riding youths grab gold tops from woman's ears, fifth incident in week

महिला के कानों से बाइक सवार युवकों ने झपटे सोने के टॉप्स, सप्ताह में पांचवी घटना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding youths grab gold tops from woman's ears, fifth incident in week
शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक जारी है। रोजाना स्नेचर किसी न किसी को निशाना बनाकर उससे पर्स, सोने की चेन, बालियां व टॉप्स छीन रहे है। आंकड़ों की बात करें तो सप्ताह भर में पांच स्नेचिंग की वारदात हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ पांचों केसों में खाली है। इसी कड़ी में बदमाशों ने शहर की रघुनाथ पुरी कॉलोनी में महिला के कानों से सोने की टॉप्स झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रघुनाथ पुरी कालोनी निवासी राममूर्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम सात बजे कॉलोनी में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके कानों से सोने के टॉप्स झपट लिये और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर व्यक्ति से छीने दो हजार रुपये
गांव कमालपुर टापू निवासी शेरपाल ने बताया कि वह शहर के कमानी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक किसी काम से आया था। इस दौरान वहां पर दो युवक आए। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा कर पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद आरोप उसकी जेब से दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed