फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youth snatched mobile from the hand of a student coming to college

कॉलेज आ रही छात्रा के हाथ से बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched mobile from the hand of a student coming to college
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड के नजदीक कॉलेज आ रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा अपने सहेली के साथ जीएनजी कॉलेज आ रही थी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कलां निवासी साक्षी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जीएनजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पह अपने सहेली कोमल के साथ कॉलेज आ रही थी। बस स्टैंड पर बस से उतरकर वो और उसकी सहेली पैदल कॉलेज की तरफ जा रही थी। जैसे ही वे बस स्टैंड चौक से जगाधरी वर्कशॉप रोड पर कॉलेज की तरफ कुछ दूर चली तो उसके पास उसकी सहेली का फोन आ गया। उसने फोन सुनने के लिए कान पर लगाया।
विज्ञापन

तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक पीछे से आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed