फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youth dies due to uncontrollable canter collision, brother injured

बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to uncontrollable canter collision, brother injured
खजूरी रोड पर हादसे के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। खजूरी रोड पर शादीपुर गोपाल धर्मकांटा के पास बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक भाई सड़क किनारे जा गिरा, जबकि दूसरे को कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर भड़के ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया और मार्ग पर जाम लगाकर कैंटर में तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ लोगों ने कैंटर में आग लगाने का भी प्रयास किया। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के गांव ढिक्का टपरी निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वो नाहरपुर स्थित स्टार बोंड फैक्टरी में काम करता है। उसका भाई विनोद कुमार (36) रायपुर स्थित पूजा प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई के दो बेटे हैं जो अभी छोटे हैं। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे वे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने काम से यमुनानगर जा रहे थे। बाइक उसका भाई विनोद कुमार चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। करीब सवा आठ बजे जब वे खजूरी रोड पर शादीपुर स्थित गोपाल धर्म कांटा के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यमदूत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में आक्रोश
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को एकत्रित होता देख कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि युवक का क्षत विक्षत शव देख लोग भड़क उठे। कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़े डंडे उठाकर कैंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने कैंटर का अगला शीशा तोड़ दिया। खिड़कियों पर भी डंडे से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर जाम लगाया और कैंटर में आग लगाने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने आकर उन्हें समझाया। लोगों को कहना था कि जिले की सड़कों पर ट्रक, कैंटर व ट्रॉले यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में छाया मातम
हादसे में हुई युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव ढिक्का में दिनभर मातम छाया रहा। विनोद की मौत से दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों ही क्षेत्र के स्कूल में पढ़ते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि हादसे के बाद कुछ लोगों ने कैंटर में तोड़फोड़ की थी। रात को उन्हें समझा दिया गया था। मामले में आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed