{"_id":"61ca1b457c76ec58ec407198","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-crushed-by-truck-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl941751121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर गांव लोहरीवाला के पास हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दमोपुरा निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा मोहित कुमार (22) हाईडल भूड़कलां में अप्रेंटिस करता था। रविवार को वह, उसका भतीजा मोहित, उसका भाई एवं मोहित के पिता चुहड़ सिंह सुबह हसनपुर स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। उसका भतीजा अलग बाइक पर था, जबकि वह और उसका भाई चुहड़सिंह अलग बाइक पर। बुड़िया खदरी देवधर रोड पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे लोहरीवाला अड्डे पर पहुंचे तो उसका भतीजा उनके आगे आगे चल रहा था।
तभी नत्थनपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सीधी टक्कर उनके आगे चल रहे मोहित की बाइक को मार दी। टक्कर लगने से मोहित कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने अपने भतीजे को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बुड़िया थाना प्रभारी मेमसिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।