{"_id":"67a67e0f1fa442560e0e5434","slug":"bike-riding-criminals-opened-fire-at-businessmans-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132764-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी के घर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी के घर की फायरिंग
Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के एक प्लाईवुड कारोबारी के आवास पर अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की और भाग निकले। वारदात के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गोलीबारी करने वालों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है।
कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इस मामले पर पुलिस से लेकर कारोबारी तक कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में अभी केस दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, यमुनानगर शहर थाना क्षेत्र के कालिंदी काॅलोनी में प्लाइवुड कारोबारी का आवास है। वीरवार रात बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और उनके कारोबारी के आवास पर चार से पांच राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में बाइक सवार बदमाश कैद हुए हैं। उधर, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कारोबारी के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है।