{"_id":"60dcc92d8ebc3ec2061da0b1","slug":"bike-riders-robbed-the-truck-driver-and-cleaner-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl749493141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने ट्रक चालक और क्लीनर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने ट्रक चालक और क्लीनर को लूटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी रोड जडौदी मोड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक व क्लीनर को लूट लिया। आरोपियों ने उन्हें पकड़कर जेब से पर्स, मोबाइल व कानों की मुरकियां लूट ली। पर्स में नौ हजार रुपये औरदस्तावेज थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
अंबाला के शहजादपुर थाना क्षेत्र के गांव रछेड़ी निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि वह ड्राइवर है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपना ट्रक लेकर बजरी भरकर नगली से करनाल के लिए चला था। उसके साथ गाड़ी में उसका क्लीनर कुरुक्षेत्र के गांव झांसा हरजिंद्र सिंह भी था। उन्हें उनके मुनीम खुंडेवाला निवासी जसविंद्र सिंह ने सात हजार रुपये दिए थे। दो हजार रुपये उसके पास पहले से थे। बुधवार तड़के करीब पौने तीन बजे जब वे कैल की तरफ जडौदी मोड पर पहुंचे। उसने बाथरूम करने के लिए ट्रक रोका। ट्रक से नीचे उतरकर वे दोनों सड़क किनारे खड़े थे।
इस दौरान बिलासपुर रोड की तरफ से एक अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपियों के मुंह पर मास्क व रुमाल थे। आरोपियों ने आते ही उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसके कानों से सोने की मुरकियां झपट ली। पर्स में नौ हजार रुपये की नकदी, उसका लाइसेंस, वोटर कार्ड व आधार कार्ड था। इसके बाद आरोपी उन्हें धक्की देकर वहां से फरार हो गए। बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश का कहना है कि अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।