फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider woman dies after being hit by a speeding canter

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 27 Mar 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by a speeding canter
जगाधरी। अग्रसेन चौक पर लाल बत्ती होने पर रुके बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ललहाड़ी कलां गांव निवासी निर्मला देवी की मौत हो गई, जबकि उसके पति सुखबीर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

दोनों आंखों की जांच कराने शहर के निजी अस्पताल में आए थे। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ललहाड़ी कलां निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी 55 वर्षीय निर्मला देवी की आंखों की जांच कराने जगाधरी के निजी अस्पताल में बाइक पर आया था। आंखों की जांच कराने के बाद वे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक वह चला रहा था, पत्नी निर्मला पीछे बैठी थी। जब वह अग्रसेन चौक जगाधरी पर लालबत्ती होने पर रुके तो तेज गति से आए कैंटर चालक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक के बाई तरफ गिरा। जबकि उसकी पत्नी बाइक के दाहिनी तरफ सड़क पर गिरी। सड़क पर गिरते ही कैंटर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे व उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed