{"_id":"690ba45a7cacfa8ea5089a1b","slug":"bike-rider-village-secretary-dies-after-collision-with-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146380-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्राम सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्राम सचिव की मौत
Thu, 06 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रादौर। थाना रादौर क्षेत्र के बुबका चौक पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्राम सचिव नीरज दीक्षित (57) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
रादौर के कमेटी चौक निवासी ग्राम सचिव नीरज दीक्षित अपने साथी जसमेर कांबोज के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। बुबका चौक पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार ग्राम सचिव नीरज दीक्षित को चोटें आईं। बाइक चला रहे जसमेर कांबोज को आंशिक रूप से चोटें आईं। नीरज दीक्षित की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
ग्राम सचिव नीरज दीक्षित वर्ष 1998 में नगर पालिका रादौर में चुंगी मोहरर के पद पर नियुक्त थे। बाद में वर्ष 2000 में ग्राम सचिव नियुक्त हुए। वे वर्षों से बीडीपीओ कार्यालय रादौर में तैनात थे और 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। संवाद