फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider snatches purse from female accountant

Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने महिला अकाउंटेंट से छीना पर्स

Thu, 08 Feb 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatches purse from female accountant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। बाइक सवार युवक ने अकाउंटेंट भटौली निवासी गीता रानी का पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटौली निवासी गीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 17 में प्राइवेट अकाउंट का काम करती है। रोज की तरह मंगलवार शाम को कार्यालय से छुट्टी करने के बाद वह घर आ रही थी। अंबाला रोड पर ऑटो से नीचे उतरकर वह पैदल अपने गांव की तरफ जा रही थी। जब वह गांव के रमेश कुमार के घर के पास पहुंची तो अंबाला रोड की तरफ से बाइक पर अज्ञात युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया।
विज्ञापन

पर्स झपटकर आरोपी बाइक की गति तेज कर फरार हो गया। उसके पर्स में मोबाइल, बेटे, मां व बहन का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक की पासबुक, वोटर कार्ड व चार हजार रुपये की नकदी थी। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इस शिकायत पर थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed