{"_id":"65a6f9e12ceaf4972b009c67","slug":"bike-rider-snatches-purse-from-beauty-parlor-operator-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12533-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से छीना पर्स
Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बाइक सवार युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालक से बैग छीन लिया। बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल, दुकान की चाबियां व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांधी धाम कॉलोनी निवासी रजनी शर्मा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झंडा चौक के पास ब्यूटी पार्लर का काम करती है। रात को वह साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर आ रही थी। जब वह ओम कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपी ने उसके हाथ से उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गया।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। उसने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, दुकान की चाबियां व अन्य सामान था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।