{"_id":"663bf6ce7a9a166e19013924","slug":"bike-rider-snatches-bag-from-girls-hand-near-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-118697-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस स्टैंड के पास युवती के हाथ से बाइक सवार ने छीना थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस स्टैंड के पास युवती के हाथ से बाइक सवार ने छीना थैला
Thu, 09 May 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक बाइक सवार बस स्टैंड के पास एलआईसी की किस्त जमा कराकर घर जा रही युवती के हाथ से थैला छीन ले गया। थैले में युवती का मोबाइल, दो हजार रुपये, घर की चाबियां व जरूरी दस्तावेज थे। शहर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मंडेबरी निवासी रविंद्र कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने 11 बजे वह एलआईसी की किस्त जमा कराने आई थी। किस्त जमा करवाने के बाद वह बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक की तरफ पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने बाइक की गति कम की और उसके हाथ से थैला छीन लिया। थैले में उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, दो हजार रुपये, घर की चाबियां व जरूरी कागजात थे। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनसर्ट
फैक्ट्री जा रहे मजदूर का तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल
यमुनानगर। करेडा खुर्द के पास फैक्ट्री जा रहे मजदूर का तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। बिहार के मोतीहारी जिले के लहलादपुर गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह करेड़ा खुर्द के पास पारस प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है और करेड़ा खुर्द में रहता है। दोपहर बाद करीब दो बजे वह अपने कमरे से फैक्ट्री आ रहा था। जब वह फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीन कर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।