फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider injured in collision with truck, case

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision with truck, case
रादौर। जुब्बल गांव समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। इसमें पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कुरूक्षेत्र के सिरसिमा गांव निवासी देशराज उर्फ कल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुब्बल-बकाना रोड स्थित ईंट भट्टे पर रहता है। 15 दिसंबर की शाम को वह छोटे भाई नरेश कुमार के साथ बाइक पर जुब्बल से अपनी ईंट भट्टे पर काम करने जा रहा था। इस दौरान बाइक नरेश चला रहा था। जब वह महेंद्र सिंह के खेतों के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें नरेश बेहोश हो गया। उसने ट्रक का नंबर नोट कर लिया और नरेश को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed