फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike rider hit couple, man died, woman injured

बाइक चालक ने दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
bike rider hit couple, man died, woman injured
रणजीतपुर के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने शुक्रवार को बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है और जांच के बाद बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान गांव काठगढ़ निवासी ओमपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव काठगढ़ निवासी 36 वर्षीय ओमपाल शुक्रवार दोपहर बाइक पर पत्नी के साथ बिलासपुर जा रहा था। रणजीतपुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed