{"_id":"65ad7174c167bb878908363b","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-12821-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। न्यू कैल बाइपास मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। नीचे गिरने पर ट्रैक्टर बाइक सवार के ऊपर से उतर गया। हादसे में हरिपुर जट्टान गांव के जसबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया।
हरिपुर जट्टान गांव के धर्मवीर ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शुगर मिल में नौकरी करता है। जबकि उसका चचेरा भाई जसबीर सिंह इस्जेक कंपनी दामला में नौकरी करता था। 21 जनवरी को जसबीर अपनी बाइक पर ड्यूटी आ रहा था। जब न्यू कैल बाइपास मोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने जसबीर की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसबीर सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर-ट्राली उसके ऊपर से निकल गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जसबीर की हादसे में मौत हो गई।