फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by dumper

Yamuna Nagar News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by dumper
खंड के सुल्तानपुर गांव के समीप रानीपुर गांव के एक व्यक्ति को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बिलासपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव काे अपने कब्जे में लिया। रानीपुर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ काला मंगलवार को किसी कार्य से साढौरा की तरफ गया था। देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सुल्तानपुर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही कुलदीप मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed