{"_id":"6890fd072f91ebcee4029de3","slug":"bike-rider-died-due-to-collision-with-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141789-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। मोबाइल ठीक करवा कर बाइक पर घर लौट रहे गांव दसोरी के सद्दाम उर्फ सलीम (25) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। थाना छछरौली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया गया कि शेरपुर मोड़ समीप चालक ने बिना कोई इशारा दिए ट्रक को विपरीत दिशा में मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार सद्दाम उर्फ सलीम की ट्रक में टक्कर हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलीम मजदूरी कर पत्नी व दो साल के बच्चे का भरण-पोषण करता था। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के बयान लेकर ट्रक चालक पर कार्रवाई की जा रही है।