फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike, mobile and cash looted from young man by showing fear of death

Yamuna Nagar News: जान से मारने का डर दिखाकर युवक से लूटी बाइक, मोबाइल व नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike, mobile and cash looted from young man by showing fear of death
जगधरी। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास पॉपुलर की नर्सरी दिखाने के बहाने लाक्कड़ भीलपुरा निवासी प्रदीप कुमार को दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने का डर दिखाया और उससे बाइक, मोबाइल व एक हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लाक्कड़ भीलपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को अपनी बाइक पर पॉपुलर की पौध देखने के लिए घर से चला था। इस दौरान वह पौध का पता करते हुए भगवानपुर के पास स्थित फैक्ट्री के पास पहुंच गया। जहां पर पहले से दो युवक बाइक पर खड़े थे। उसने आरोपी युवकों से पॉपुलर की पौध के बारे में पूछा। आरोपियों ने उसे बताया कि उसके चाचा के खेत में पॉपुलर की पौध लगी हुई है। वह उसे खरीद सकता है। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ खेत दिखाने के बहाने से सुनसान स्थान पर लेकर गए। जहां आरोपियों ने उसे मारने का डर दिखाकर उसका मोबाइल, जेब से एक हजार रुपये और बाइक लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सदर थाना प्रभारी तरसेम कुमार का कहना है कि अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed