फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike, mobile and bag snatch from youth

युवक से बाइक, मोबाइल व बैग लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
bike, mobile and bag snatch from youth
जगाधरी से घर लौट रहे मंगलौर निवासी प्रवीण कुमार के सिर में किसी अज्ञात बदमाश ने सिर में सरिए का वार कर उससे बाइक, बैग व मोबाइल लूट लिया। ये वारदात बिलासपुर के गांव चंगनौली के नजदीक हुई। घायल युवक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर निवासी प्रवीण कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी में प्राइवेट काम करता है। वह सोमवार रात को करीब नौ बजे जगाधरी से अपने गांव लौट रहा था। चंगनौली गांव के निकट रास्ते में अज्ञात युवक ने उसे रोककर उसके सिर में सरिए से वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक, बैग व मोबाइल लूट कर फरार हो गया। किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। बिलासपुर स्टेशन हाउस अधिकारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed