फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike fell into drain after being hit by vehicle, death

Yamuna Nagar News: वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into drain after being hit by vehicle, death
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर रोड पर गांव महमूदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की गंदे नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जगाधरी की वासुदेव कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय रिंकू जगाधरी में ओम राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। ओम राइस मिल के मालिक ने अपना स्टॉक गांव रामखेड़ी गांव में रखा हुआ है।
विज्ञापन

जहां पर उसका भाई रिंकू सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार को उसका भाई अपनी बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। जब वह जगाधरी-बिलासपुर रोड पर गांव महमूदपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके भाई को साइड मार दी। इससे उसका भाई सड़क किनारे बने गंदे नाले में बाइक समेत गिर गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed