फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike agency caught fire due to short circuit

Yamuna Nagar News: शार्ट सर्किट से बाइक एजेंसी में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
bike agency caught fire due to short circuit
दोसड़का चौक के पास टीवीएस बाइक की एजेंसी में रविवार रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से एजेंसी में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। एजेंसी मालिक रजत ने आग से उसका लगभग 16 लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया है। जगाधरी के रहने वाले मायरा आटो एजेंसी मालिक रजत ने बताया कि रविवार शाम छह बजे काम निपटाने के बाद घर चला गया था। करीब साढ़े आठ बजे मैनेजर संजीव से आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो दमकल विभाग की एक गाड़ी आग पर बुझाने में लगी थी। आग पर काबू पाने के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला कि टीवीएस एजेंसी के शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग के कारण एजेंसी में रखी एसेसरिज, स्पेयर पार्ट, इंजन ऑयल, फर्नीचर, एल्यूमीनियम फिटिंग, कंप्रेशर के साथ लगी मोटर व दो हाइड्रोलिक लिफ्ट को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। वरना कई बाइक आग की भेंट चढ़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed