फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bihar's gang that committed robbery in Yamuna Jeweler showroom, team formed

Yamuna Nagar News: यमुना ज्वेलर शोरूम में डकैती डालने वाला गिरोह बिहार का, टीम गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bihar's gang that committed robbery in Yamuna Jeweler showroom, team formed
शहर में यमुना ज्वेलर शोरूम में डकैती डालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के जिला वैशाली के सोनपुर निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी कट्टे और कुछ रौंद बरामद किए हैं। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। आरोपी से पूछताछ में इनपुट मिला है कि अन्य बदमाश बिहार में छिपे हैं। इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बिहार जाएगी।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के सोनपुर निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार के तौर पर हुई है। उससे पूछताछ में पता चला है कि वह बिहार से चार नवंबर को यमुनानगर में आया था। वह लाडवा में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। पवन के चार साथी जो इस वारदात में शामिल थे वह पहले से ही यमुनानगर में आ गए थे। कुछ दिन तक सभी ने ज्वेलर शोरूम के आसपास रेकी की थी। इसके बाद सभी ने बुधवार सुबह यमुना ज्वेलर शोरूम में डिकैती की वारदात को अंजाम दिया। परंतु शोरूम के संचालक जितेंद्र वर्मा ने गिरोह में शामिल पवन को पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पिस्टल से उनके चेहरे पर बट भी मारा था। फिर भी जितेंद्र वर्मा ने आरोपी को छोड़ा नहीं। पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से कैश या गहने लिए बिना ही फरार हो गए थे।
विज्ञापन



बुधवार सुबह रेलवे रोड स्थित यमुना ज्वेलर्स में पांच बदमाश डकैती करने घुस गए। बदमाशों ने तीन राउंड फायर भी किए। किसी तरह से संचालक व अन्य कर्मी बचे। बाद में हिम्मत दिखाते हुए संचालक जितेंद्र वर्मा ने अपने कर्मियों के साथ मिलकर एक बदमाश को दबोच लिया। हालांकि बदमाश ने उन्हें पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया, लेकिन उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा। पकड़े जाने के डर से चार बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सभी बदमाश शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। गहने खरीदने की नौटंकी करते हुए मौका पाकर आरोपियों ने शोरूम संचालक जितेंद्र वर्मा व अन्य स्टाफ पर पिस्टल तान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed