फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhim Army officials reached the police station when no action was taken

Yamuna Nagar News: कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी

Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army officials reached the police station when no action was taken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बरेहड़ी गांव में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर वीरवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी थाना जठलाना पहुंचे। पदाधिकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि दो दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा.
जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम ने कहा कि बरेहड़ी में कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के कमल को दो घंटे बंधक बनाकर उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की गई थी। पीड़ित ने जठलाना थाने में दोषियों के खिलाफ शिकायत दी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसएचओ व डीएसपी आशीष चौधरी के साथ बातचीत हुई है। डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट व बंधक बनाने वाली अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष गौतम ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed