{"_id":"60fc69928ebc3e580574bfac","slug":"bhartiya-kishan-union-protest-to-cut-electricity-connection-yamuna-nagar-news-knl776328144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मचारियों का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मचारियों का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अहडवाला में बकाएदारोें के कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मचारियों को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का विरोध झेलना पड़ा। विरोध के चलते कर्मचारियों को बिना कनेक्शन काटे बैरंग लौटना पड़ा। किसानों का कहना था कि निगम के कर्मचारी बिना सूचना दिए मीटर का कनेक्शन नहीं काट सकते। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल का भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है।
भाकियू के वरिष्ठ नेता काशी राम, जसबीर सिंह राजबीर सिंह ने कहा कि किसान बरसात के सीजन में आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। वहीं बिजली कनेक्शन काटने से किसानों के घरों में अंधेरा छा जाएगा। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो जाएगा। भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि बकाएदार किसानों के कनेक्शन काटने नहीं दिए जाएंगे। विभाग की ओर से किसी प्रकार की जबरदस्ती की गई तो मजबूरन स्टेशन पर किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
भाकियू ने विभाग से किसानों को बकाया बिल अदा करने के लिए धान की फसल की कटाई तक का समय मांगा है। इस संबंध बिजली विभाग के एसडीओ रामकुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गांवों में बकादारोें के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह अभियान जारी रहेगा। गांव अहडवाला में किसानों को कुछ दिन का समय दे दिया गया है। तय समय में बिल अदा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।