{"_id":"68f29920c50309a8720dbc53","slug":"bhargavi-of-class-three-topped-in-the-recitation-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145540-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाचन प्रतियोगिता में कक्षा तीन की भार्गवी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाचन प्रतियोगिता में कक्षा तीन की भार्गवी अव्वल
Sat, 18 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में विजेता बच्चों के साथ मौजूद प्रिंसिपल। संस्थान
- फोटो : ramnagar news
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने यमुनानगर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में चल रही विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल रमन कुमार शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा तीसरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ये प्रतियोगिताएं 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी।
इनमें कक्षा तीसरी की नन्हीं प्रतिभा भार्गवी ने वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कक्षा दूसरी की छात्रा हेजल ने कथा वाचन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी क्रम में कक्षा पांचवीं की अवनी पोपली ने स्टोरी टेलिंग में प्रथम तथा कक्षा सातवीं के आरव एवं सीरत ने हिंदी कविता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं की प्राची ने प्रभावी प्रस्तुति के साथ इंग्लिश कविता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्णव ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा 12वीं की पावणी ने कविता वाचन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से वापसी पर विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रिंसिपल रमन कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।