{"_id":"6990c5a07a3557c5df0025f8","slug":"bharatiya-kisan-sangh-submitted-a-memorandum-to-the-minister-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151416-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारतीय किसान संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारतीय किसान संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Sun, 15 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
रादौर में कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खरीद एजेंसी का प्रावधान हो और दूध का दाम 100 रुपये प्रति लीटर रखा जाए। किसान को देसी गाय का सीमन उपलब्ध करवाया जाए। किसान देसी गाय के सीमन उपलब्ध न होने के कारण विदेशी गोवंश का सीमन प्रयोग कर रहा है। जैविक खेती करने वाले किसानों को विशेष लाभ देकर उसका मनोबल बढ़ाया जाए।
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के साथ पानी की निकासी का भी प्रबंध किया जाए, ताकि किसानों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। गुमथला-यमुनानगर वाया खजूरी सड़क मार्ग पर बरम नहीं है, सड़क के दोनों ओर टाइलें लगाई जाए, जिससे सड़क मार्ग चौड़ा हो सके। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान, प्रताप सिंह खजूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राणा, सुरेश राणा सहित अन्य मौजूद रहे।