{"_id":"688912aebcf3fca5510bae59","slug":"bhakiyu-will-stage-a-sit-in-to-get-the-road-constructed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141527-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण कराने के लिए भाकियू देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण कराने के लिए भाकियू देगी धरना
Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की मंगलवार को मंडल उपाध्यक्ष साहिल सेतिया के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कांबोज चमरोडी ने की। बैठक में खंड प्रधान अशोक डांगी की ओर से बुलाई गई। बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर पहुंचे। यहां सुभाष गुर्जर ने कहा कि एसके रोड निर्माण के लिए भाकियू स्थायी धरना देगी।
सुभाष गुर्जर ने कहा कि यमुनानगर से रादौर रोड बहुत व्यस्त सड़क है और वर्षों से टूटा पड़ा है। परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में भाकियू ने पांच अगस्त को दामला में स्थायी तौर से धरना शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गांव दामला में करीब एक किलोमीटर तक तो सड़क ही नहीं है।
लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। तीन साल से दामला से जो खुर्दी नहर का पुल है जो दर्जनों गांवों को इस सड़क से जोड़ता है, वह भी टूटा हुआ है। सरकार ने इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे कई मुद्दों को लेकर दामला में स्थायी तौर से धरना दिया जाएगा और सड़क बनने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन बनने का अभी कोई प्रपोजल तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
फोरलेन की बात को लेकर एक वर्ष से मुख्यमंत्री द्वारा भी आश्वासन नहीं मिला है। इस सड़क का क्षेत्र सीएम सिटी में भी पड़ता है। इसे लेकर बुधवार को जिलास्तरीय एक बैठक यमुनानगर में होगी। पांच अगस्त सुबह दस बजे दामला में धरना दिया जाएगा। इस दौरान महेंद्र कांबोज चमरौडी, अशोक डांगी, कुलविंद्र सिद्ध प्रचार मंत्री, विनोद डांगी, उदय सिंह कुजंल, पवन गोयल दामला, रोहित दामला आदि मौजूद रहे।