फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu will oppose the government: Subhash Gurjar

भाकियू करेगी सरकार का विरोध : सुभाष गुर्जर

Sun, 01 Sep 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will oppose the government: Subhash Gurjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की बैठक का आयोजन शिव चौक पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान सुभाष हरतौल ने की। भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के निर्देश पर गांवों में किसानों की कमेटियां गठित की जा रही हैं।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कमेटियां व किसान मिलकर पिछले 10 वर्ष में किसानों पर अत्याचार कर लाठियां बरसाने वाली सरकार का विरोध करेंगे। सुभाष गुर्जर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। वह ग्रामीण क्षेत्र की किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए सीट के सर्वे करवाया जा रहा है। आज भाजपा जिस तरह से लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा भूल गई थी इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भी 75 पार के नारे को भूल गई हैं। कंगना रनौत के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह हर दिन किसानों के खिलाफ गलत बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को चाहिए की इस पर लगाम लगाएं नही तो किसान लगाम लगाने का काम खुद कर सकते हैं। मौके पर हरतौल गांव की कमेटी बनाई गई व खंड कमेटी में कुछ सदस्य जोड़े गए। खंड कमेटी में जसविंद्र अजीजपुर को उप प्रधान, राजबीर अहड़वाला को महासचिव चुना गया।

हरतौल गांव की कमेटी में रिंकू को प्रधान, हरपाल सिंह को उप प्रधान, रणधीर सिंह गुर्जर महासचिव, नरेंद्र सिंह महासचिव, गौरव महासचिव, सुखविंद्र सचिव, नवीन कुमार सचिव चुने गए। मौके पर जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर नंबरदार पांडो, जसबीर सिंह अजीजपुर, दिलबाग, जगतार, रिंकू, यमन कुमार, मान सिंह, रणधीर गुर्जर, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed