फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu will burn the effigy of the government at the district headquarters tomorrow

Yamuna Nagar News: भाकियू कल जिला मुख्यालय पर फूंकेगी सरकार का पुतला

Sun, 15 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will burn the effigy of the government at the district headquarters tomorrow
रादौर में बैठक करने के लिए जुटे भाकियू के पदा​धिकारी व सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की शनिवार को बैठक हुई। बैठक जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया कि 16 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की जिलास्तरीय बैठक जगाधरी अनाजमंडी में होगी।
इस दौरान भाकियू 16 फरवरी को सरकार का पुतला फूंकेगी। संजू गुंदियाना ने कहा कि अमेरिका से कृषि समझौते के विरोध में, बुढ़ापा पेंशन काटने सहित अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला डीसी कार्यालय पर फूंका जाएगा। इस दौरान भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि अमेरिका से जो डील कृषि समझौते को लेकर हुई है, उससे देश के किसान की फसल कौड़ियों के भाव बिकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो उत्पाद अमेरिका से आएंगे उन पर शून्य टैक्स लगेगा और जो भारत अमेरिका में भेजेगा उसे पर 18 प्रतिशत टैक्स दिया जाएगा। यह सरासर देश के साथ अन्याय है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन 23 मार्च को पिपली में बड़ी रैली की जाएगी। इस दौरान मंदीप रोड छप्पर, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र सिली, निर्मल कलेसरा, सतीश कुमार, पप्पल, नवाब सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed