फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu team visited waterlogged villages

Yamuna Nagar News: भाकियू की टीम ने किया जलभराव वाले गांवों का दौरा

Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu team visited waterlogged villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने अपनी टीम के साथ खानूवाला, चिंतपुर, शाहपुर, ललहाड़ी, लोपो व सलेमपुर इत्यादि गांवों का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी और प्रशासन से समाधान कराने का भरोसा दिया।
सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोम नदी के पानी से किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। पानी के ज्यादा बहाव से जमीन भी खिसक गई है। गन्ने, धान की फसल और पोपुलर के पेड़ को नुकसान हुआ। इससे किसान चिंता में है। यह हालात सरकार की नाकामी की वजह से हैं। बारिश से पहले सरकार को जल निकासी के इंतजाम करने चाहिए थे।
विज्ञापन

व्यासपुर व लेदी के आसपास कई गांव बारिश के जलभराव की चपेट में आ गए हैं। इससे किसानों के खाने-पीने का सामान व पशुओं का चारा खराब हो गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग है कि जल्द किसानों की जमीन की गिरदावरी कराए और उनको मुआवजा दिलाए। इस मौके पर सुखदेव, सुभाष, नायब, अमरजीत, जसविंद्र, बीर सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed