{"_id":"61e87def6b03a74bc574703a","slug":"bhakiyu-pleaded-for-a-ban-on-overloaded-vehicles-yamuna-nagar-news-knl96544274","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों की वजह से हर दिन हो रहे हादसे, रोक लगाने की किसानों ने रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों की वजह से हर दिन हो रहे हादसे, रोक लगाने की किसानों ने रखी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर।
भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन अनाज मंडी स्थित यूनियन कार्यालय में किया गया। इसमें ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 26 जनवरी को जगाधरी अनाजमंडी से तिरंगा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। यह यात्रा गधौला टोल प्लाटा पर समाप्त होगी।
अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि भाकियू के पदाधिकारी और किसान बिलासपुर, रणजीतपुर, साढौरा व छछरौली में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की अर्से से मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा किओवरलोड वाहनों से दिन प्रतिदिन हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन वाहन चालक इनकी चपेट में आकर मर रहे हे। दिन के समय डंपर और ट्राले के आवागमन पर रोक लगानी चाहिए। बड़े वाहनों को कस्बा से गुजरते के लिए दिन की बजाय रात के समय आठ बजे से सुबह सात बजे तक का समय निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकिूय के पदाधिकारी जल्द ही जिले के प्रशसनिक अधिकारियों से मिल कर समस्या के समाधान की गुहार लगाऐंगे।
किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में किसानों को अपनी फसलों के लिए खाद नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। खाद की जमाखोरी के कारण बाजार में खाद की कमी हो रही है। खाद सीधा कारखानों में सप्लाई किया जा रहा है जिसकी जांच होनी चाहिए। भाकियू के द्वारा किसान आंदोलन में जो किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली व अन्य सामान के साथ शामिल हुए भाकियू के द्वारा उन किसानों के घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की सफलता का श्रेय प्रत्येक गांव के किसान की मेहनत व प्रयास को जाता है। बैठक में भाकियू द्वारा किसानों के हितों को लेकर पिछले काफी समय से की जा रही मांगों को लेकिर विचार विमर्श किया गया। गुरमेज सिंह ने कहा कि भाकियू के द्वार मांगों को लेकर जल्द ही योजना बना कर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जरनैल सिंह, होशियार सिंह, सुशील, सुनील, रणधीर, रविन्द्र, रमेश, पवन, गुरमेज, जसबीर, सतीश, गुरजिन्द्र, हरमिंद्र, संदीप कुमार, साहब सिंह, सतबीर, सलिन्द्र, लविश, जसविन्द्र सहित अनेक किसान मौजूद रहे।