फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beware: By saying that you will get the grant, you will blow the jewels

सावधान: ग्रांट दिलवाने की बात कह कर उड़ा लेंगे गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Beware: By saying that you will get the grant, you will blow the jewels
यमुनानगर। जिले में जालसाज लोग ठगी व चोरी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। पिछले कई दिन से जालसाजों ने शौचालय बनवाने के लिए ग्रांट देने का झांसा देकर महिलाओं के जेवर चोरी करना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह ऐसी दो घटनाएं हो गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जालसाज उन घरों को निशाना बनाते हैं, जहां पर दिन के वक्त महिलाएं अकेली रहती हैं। शातिराना अंदाज में वे बातों में उलझा कर सोने के गहने खासकर काम की बालियां उतरवा लेते हैं। अगर घर में कोई पुरुष सदस्य मिलता है तो उसे कोई काम सौंपकर घर से बाहर भेज देते हैं। जालसाजों के गिरोह से महिलाएं सावधान रहें।
विज्ञापन

केस-1 : गांव जठलाना निवासी माया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर को वह व उसका पति घर पर बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आया। अज्ञात व्यक्ति उसे कहने लगा कि सरकार की ओर से उसके शौचालय लगवाने के लिए पैसे आए हैं। जिसके लिए उनकी मोबाइल में फोटो खींची जाएगी। अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति को जरूरी कागजातों की फोटो स्टेट करवाने के लिए बाजार भेज दिया। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसे चेन व बालियां निकालने के लिए कहा। इसके बाद उसने कान की बालियां व गले की चेन को निकालकर मेज पर रख दिया। अज्ञात व्यक्ति ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने के लिए रसोई में चली गई। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी सोने की बालियां व चांदी की चेन चोरी कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 : रादौर की ओढ कॉलोनी में एक अज्ञात युवक ने मंगलवार दोपहर एक महिला को सरकारी ग्रांट दिलवाने का झांसा दिया। उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने की बालियां ले गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
ओढ कॉलोनी निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के वक्त वह घर पर अकेली थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आया और उसे शौचालय की ग्रांट दिलवाने के नाम पर उसकी फोटो खींचने लगा। इस दौरान अज्ञात युवक ने महिला को सोने की बालियां निकालकर फोटो खिंचवाने बारे कहा। जिस पर महिला ने सोने की बालियां निकालकर एक तरफ रख दी। जिस पर अज्ञात युवक सोने की बालियां लेकर फरार होने लगा तो महिला ने इसका विरोध किया। अज्ञात युवक ने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
इस बारे में थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। अज्ञात युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घर में अकेली रहने वाली महिलाएं सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में न घुसने दें। शौचालय बनवाने समेत अन्य सरकारी योजनाएं ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित की जाती है। इसलिए अनजान व्यक्ति अगर ऐसे झांसा देता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed