फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Benefits of schemes given to eligible persons, health also checked

Yamuna Nagar News: पात्रों को दिया योजनाओं का लाभ, सेहत भी जांची

Thu, 25 Jan 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes given to eligible persons, health also checked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद बुधवार को नगर निगम के वार्ड 18 व 19 में पहुंची। वार्ड 18 में फर्कपुर के बाबा बालक नाथ चौक के पास व वार्ड 19 में गांव मंडेबरी के गुरु रविदास मंदिर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज मुख्य अतिथि, निवर्तमान मेयर मदन चौहान अति विशिष्ट अतिथि रहे।
उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने दोनों अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। दोनों कार्यक्रमों में 24 लोगों की मौके पर पेंशन लगाई गई और 14 लोगों के बीपीएल व तीन लोगों आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 67 लोगों के निशुल्क ब्लड, शुगर व अन्य टेस्ट किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 40, पीएम स्वनिधि योजना के 11, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के आठ लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत चार लोगों को दुकानों की रजिस्टरियां कराई गई। कार्यक्रम में कोमल, दीपा रानी, संतलेश व रामश्री समेत सात महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए। संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में अमरजीत सिंह, चारवी, गरीमा, सोमिन, नंदिनी, आयुष्मान, चिराग व पिहू ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध और चाइना व पाकिस्तान की सीमाओं पर ड्यूटी दे चुके पूर्व सैनिक ऋषि पाल, शहीद बलदेव सिंह की माता कमलेश कौर काका सिंह व कैदारनाथ को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई में बेहतर कार्य करने पर एएसआई कृष्ण राणा, धर्मपाल, शुभम, रीना, राजिंद्र, मंगतराम व विक्रम सम्मानित किए गए। इनके अलावा समाज सेवा और विशेष कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, परिवार पहचान पत्र, एनडीसी पोर्टल, स्वामित्व योजना, आधार कार्ड अपडेट आदि हेल्प डेस्क लगाए गए। जिनका शहरवासियों ने भरपूर लाभ उठाया।
विकास के लिए सरकार ने खर्च किए 1000 करोड़ रुपये : चौहान

निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपये खर्च किए है। निशुल्क उपचार दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया। अब सरकार ने एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बिजली के बिल माफ करने का कार्य किया और 30 लाख से अधिक के बीपीएल कार्ड बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची मेरिट आधार पर युवाओं को रोजगार दे रही है। जिले के कई ऐसे युवा ने जिन्होंने एचसीएस की परीक्षा पास कर नौकरी प्राप्त की, जिनका परिवार आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ था।

पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत विकसित संकल्प यात्रा शुरू की है। यह यात्रा हर गांव व हर शहर में जाकर अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed