फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Benefits of Mission Buniyad and Super 100 explained

Yamuna Nagar News: मिशन बुनियाद व सुपर 100 के बताए लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Mission Buniyad and Super 100 explained
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी, स्टाफ व अ​भिभावक। संवाद
यमुनानगर। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी में खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें खंड जगाधरी के सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थी व अभिभावक शामिल रहे। उन्हें विकल्प फाउंडेशन डायरेक्टर प्रतिनिधि नवजीवन ढींगरा जगाधरी एसडीएम सोनू राम सहित अन्य अधिकारियों ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 स्कीम के लाभ बताए। स्क्रीन पर भी वीडियो के जरिये मिशन बुनियाद व सुपर 100 स्कीम की रूपरेखा बताई गई। साथ ही इससे कामयाबी पाने वाले विद्यार्थियों की कहानी दिखाई गई। एसडीएम सोनू राम ने अपने अनुभव भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि मैं खुद राजकीय स्कूल का विद्यार्थी रहा हूं और मेहनत के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। ऐसे ही आप सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई और अलग-अलग स्पर्धाओं में भी प्रतिभा दिखाकर मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

------------------
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बूड़िया की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, एकल व समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कक्षा आठवीं, 10वीं के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी केएस रंधावा ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2018 में प्रदेश के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 स्कीम लेकर आई थी। इसके तहत गरीब व ग्रामीण अंचल में पढ़ने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा अपने खर्च पर नीट, मेडिकल व अन्य को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके जरिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपना भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन

विकल्प फाउंडेशन डायरेक्टर प्रतिनिधि नवजीवन ढींगरा ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा यह योजना शुरू की गई थी व वर्तमान मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने इस बेहतरीन शिक्षण योजना को विद्यार्थियों के हित में जारी रखा है। सरकारी स्कूल में आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सकें। उनकी सहायता व सहयोग के लिए प्रदेश सरकार की मिशन बुनियाद व सुपर-100 स्कीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-100 में दाखिल होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाना चाहिए और अभिभावकों को इसके लिए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। खंड संसाधन संयोजक सुनीता गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी के प्रिंसिपल जावेद खान, खंड के सभी एबीआरसी, बीआरपी, एसएमसी सदस्य व करीब 600 विद्यार्थियों व उनके अभिभावक मौजूद रहे।


पंजीकरण के लिए पात्रता :-
मिशन बुनियाद में आठवीं कक्षा और सुपर-100 में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत भी विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है। यह तैयारी विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed