फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beneficiaries wandering for mustard oil at depots

Yamuna Nagar News: डिपोओं पर सरसों के तेल के लिए भटक रहे लाभार्थी

Tue, 27 Feb 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries wandering for mustard oil at depots
यमुनानगर। फरवरी महीना खत्म होने में मात्र तीन दिन बचे हैं, फिर भी अभी तक सभी राशन डिपो पर सरसों का तेल नहीं पहुंचा है। लोग तेल के लिए डिपो पर चक्कर काट रहे हैं। सारा राशन एक ही बार में नहीं पहुंचने से लोग परेशान हैं। ऐसा पहली बार नहीं कई माह से लगातार हो रहा है।
विज्ञापन

डिपो पर राशन सप्लाई करने में बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। लोग अपने कामकाज छोड़ कर डिपो पर चक्कर काट रहे हैं। कभी सर्वर डाउन रहता है तो कभी राशन नहीं पहुंचता। ऐसे में लोगों को कई-कई बार डिपो पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को पहले ही डिपो पर गेहूं नहीं मिल रहा है। जिन बीपीएल परिवार को पहले प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं मिलता था, उन्हें मात्र डेढ़ किलो ही गेहूं दिया जा रहा है। बाकी साढ़े तीन किलोग्राम बाजरा बांटा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से गेहूं की जगह बाजरे की रोटी कैसे खाएं। उन्हें इसकी आदत नहीं है जबकि गर्मी में तो बाजरे की रोटी खाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अगले माह वितरित होने वाले राशन की डिटेल पहले ही भेज दी जाती है। ताकि लोगों को राशन समय पर मिलता रहे परंतु ऐसा नहीं हो रहा। लाभार्थी अशोक कुमार, सोहन लाल व ऊषा ने बताया उन्हें गेहूं व बाजरा तो डिपो से कई दिन पहले मिल गया था परंतु तेल अभी तक नहीं मिला है। वह अपने गांव के डिपो संचालक से बात करते हैं कि वह कहता है कि ठेकेदार को ही तेल सप्लाई करना है। जब तेल डिपो पर आएगा और पीओएस मशीन में एंट्री होगी, तभी वह लोगों को तेल दे सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 590 डिपो संचालक है। जिले में कुल 228191 राशन कार्ड हैं। जिनमें राशन पर 931467 सदस्य निर्भर हैं। इनमें एएवाई कार्ड 14217 व बीपीएल 883396 कार्ड हैं।

उधर, राशन डिपो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुशील मित्तल ने बताया कि उनके पास भी दो दिन पहले ही सरसों का तेल पहुंचा है। अभी भी कुछ डिपो पर तेल नहीं पहुंचा है, क्योंकि लोगों को मात्र 20 रुपये लीटर के हिसाब से कुल दो लीटर तेल मिलता है। इसलिए लोग तेल के लिए बार-बार डिपो पर चक्कर लगाते हैं। समय पर ही सारा राशन डिपो पर पहुंचना चाहिए।-------

वर्जन

तेल डिपो पर पहुंचा दिया है: सुखचैन सिंह
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुखचैन सिंह का कहना है कि लगभग सभी डिपो पर सरसों का तेल पहुंचा दिया है। जिस डिपो पर पिछला स्टॉक बचा रहता है वहां पर किसी दूसरे डिपो से बाकी का तेल पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed