फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Before Holi, waiting ends in Howrah and Himgiri Mail, Sealdah Express.

Yamuna Nagar News: होली से पहले हावड़ा व हिमगिरी मेल, सियालदाह एक्सप्रेस में वेटिंग खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Before Holi, waiting ends in Howrah and Himgiri Mail, Sealdah Express.

विज्ञापन

जगाधरी। दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों को होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। त्योहार के कारण ट्रेनों में सीटों की मांग कई गुणा बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। होली में मात्र दो सप्ताह का समय शेष हैं, ऐसे में त्योहार पर परिवार के बीच पहुंचने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। चूंकि इन दिनों ट्रेनों में लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
ट्रेनों में इतनी भीड़ व सीटों की मांग अधिक है कि अभी से ट्रेनों में वेटिंग खत्म हो गई है। जिन गाड़ियों में वेटिंग मिल रही है वह बहुत ही लंबी है। लगभग सभी गाड़ियों में वेटिंग 150 से 200 के पार पहुंच गई है। वहीं, रेलवे ने अभी तक त्योहार को लेकर कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है, जिससे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि हावड़ा मेल में 20 फरवरी के बाद से वेटिंग भी नहीं मिल रही है। हावड़ा मेल में अभी से नोरूम स्टेटस आ गया है। इसके अलावा जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल में वेटिंग नहीं है। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यही हाल हैं। कंफर्म सीट के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे की ओर से अभी तक होली के लिए कोई अतिरिक्त ट्रेन नहीं चलाई है। जिस कारण यात्रियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। हर साल त्योहार पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जाती हैं। यह गाड़ियां होली के दिनों में चलाई जाती है, लेकिन घोषणा से यात्री इसमें पहले से बुकिंग करवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में बर्तन, प्लाईवुड, फेब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों की सैकड़ों ईकाइयां हैं। जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा प्रवासी काम करते हैं। वहीं, करीब दो लाख ऐसे भी हैं, जो वर्षों से यही बस हुए हैं और तीज त्योहार पर ही पैतृक घर जाते हैं। होली के कारण किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। होली के आसपास के दिनों में तमाम ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


----------

वेटिंग भी हो गई खत्म

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल में कोई नहीं है। इस ट्रेन में 20 फरवरी से होली तक नो रूम स्टेटस चल रहा है। वहीं, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल में भी छह मार्च के बाद वेटिंग नहीं है। जम्मूतवी गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 225 पहुंच गई है। इसी तरह गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 175 तक पहुंच गई है। इस ट्रेन में 16 अप्रैल तक कंफर्म सीट नहीं है। इसके अलावा गाड़ी संख्या जम्मूतवी गोवाहटी लोहित एक्सप्रेस में भी वेटिंग 175 तक है। इस ट्रेन में भी 17 अप्रैल तक कंफर्म सीट नहीं है। गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गोवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 225 के पार है। इसमें पूरा अप्रैल तक कोई कंफर्म सीट नहीं है। गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस में वेटिंग 160 के पार है। मार्च के पूरा महीना इस ट्रेन में कोई सीट नहीं है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस में वेटिंग 125 है। गाड़ी संख्या 14524 अंबाला बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 150 के पार चली गई है। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस में वेटिंग 150 है।


---------

वर्जन
त्योहारों के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं। मंडल से अभी तक ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गई है। मुख्यालय से आदेशानुसार व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल कोई स्पेशल ट्रेन नहीं है।

विनोद भाटिया, मंडल रेलवे प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed