{"_id":"6a70ed5d2a502e072c030882","slug":"becoming-self-reliant-by-adopting-self-employment-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-160668-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर
Tue, 04 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
कृषि उपकरण के साथ सोनिया रानी। स्वयं
अशोक कुमार
यमुनानगर। कभी घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली पांजूपुर गांव की महिलाएं अब स्वरोजगार के जरिये अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महादेव स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की राह पकड़ ली है।
वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह समूह बजरंगबली ग्राम संगठन के अंतर्गत कार्य कर रहा है। समूह से जुड़ी महिलाएं कृषि, पशुपालन, पोल्ट्री फार्म, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे कार्यों से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। प्रधान सोनिया रानी ने बताया कि पहले महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
उन्होंने समूह के माध्यम से ऋण लेकर आधुनिक कृषि उपकरण खरीदे हैं। सोनिया ने बताया कि खेती में समय के साथ बदलाव आया है और आधुनिक उपकरणों की मांग बढ़ी है। इसी को देखते हुए उन्होंने कृषि उपकरण खरीदे हैं। इन उपकरणों से न केवल कृषि कार्य आसान हुआ है, बल्कि आय में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सोनिया रानी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। अब महिलाएं अपने फैसले खुद लेने लगी हैं और परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। उनका कहना है कि समूह के माध्यम से मिलने वाली सहायता और मार्गदर्शन से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं।
समूह की सचिव कुसुम पशुपालन का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन के माध्यम से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। पहले वह केवल घरेलू कार्य करती थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने रोजगार का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि मेहनत और सही दिशा मिलने से महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
समूह की खजांची सुखविंद्र कौर भी पशुपालन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं और हुनर के दम पर आगे बढ़ रही हैं। संवाद
प्रशिक्षण लेकर शुरू कर रहीं रोजगार
n
समूह की सदस्य शिखा ने बताया कि उन्होंने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लिया है और जल्द ही अपना काम शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। बोती देवी गांव में पोल्ट्री फार्म चला रही हैं, अंगूरी पशुपालन से जुड़ी हैं। बलविंद्र सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर रही हैं। मंजीत कौर, शिवानी और कुसुम लता भी समूह की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शिवानी ने भी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्ष 2024 में महिलाओं को विधायक की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।